पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी के घर के आगे थाल खड़काकर प्रदर्शन किया

आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों ने कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी के घर के आगे थाल खड़काकर प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आल पंजाब आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की राज्य समिति के फैसले अनुसार मंगलवार को दूसरे दिन राज्य के सभी कांग्रेसी मंत्रियों के घर के आगे भूख हड़ताल की गई। हेल्परों द्वारा थाल खड़का कर रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के घर के आगे भूख हड़ताल जारी रखी और यह भूख हड़ताल 19 मई तक जारी रहेगी। उन्होंनेे कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपना खून निकलवा कर कटोरे में भर कर कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी के पीए नसीब संधू काे देते हुए कहा कि यह लो हमारा रहता खून भी चूस लो। मुख्यमंत्री के नाम अपने खून से लिखे मांग पत्र को भी सौंपा गया। राज्य प्रधान हरगोबिंद कौर ने कहा कि अगर 19 मई तक हमारी मांगे न मानी तो 20 मई से उपचुनाव में सारे पंजाब से आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर सरकार का विरोध करने के लिए पहुंचेंगी।

4 महीनों से कर रहे संघर्ष

जत्थेबंदी की तरफ से पिछले करीब 4 महीनों से राज्य प्रधान हरगोबिन्द कौर के नेतृत्व में संघर्ष चलाया हुआ है, नेताओं ने मांग की है कि सरकार राज्य की 54 हजार वर्करों और हेल्परों को हरियाणा पैटर्न पर मानभत्ता दे, प्री नर्सरी कक्षा में दाखिल किए गए सेंटरों के 3 लाख बच्चों को वापस वर्करों के हवाले किया जाए। एनजीओ के अधीन चलते ब्लाकों को वापस विभाग के अधीन लाया जाए, रोके हुए बिलों को जारी किया जाए। मौके पर कुलजीत कौर ब्लाक प्रधान, जिला प्रधान शीला रानी, प्रधान जीरा कुलविन्द्र कौर, प्रधान घल्लखुर्द राज कौर, गुरमीत कौर घल्लखुर्द, चरनजीत कौर, राजबीर जीरा, अमनदीप कौर फिरोजपुर, उर्मिला रानी, गुरू हर सहाए सर्कल प्रधान कश्मीर कौर, कोहर सिंह वाला सर्कल प्रधान बलविन्दर कौर, प्रकाश ममदोट, जसपाल कौर फिरोजपुर, भुपिंद्र कौर, नरिन्दर कौर, वरिंदर कौर, रमिंद्र कौर , गुरमीत कौर, बलविन्दर कौर, पूजा, गुरमीत कौर, अमनदीप कौर, मलकीत कौर उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के घर के बाहर थाल खड़का कर रोष प्रदर्शन करती हुईं कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...