- Hindi News
- National
- पुलिसकर्मी : तीन लोगों ने पकड़कर पीटा, वर्दी फाड़ी और नेम प्लेट उखाड़ी, साथियों ने बचाया
पुलिसकर्मी : तीन लोगों ने पकड़कर पीटा, वर्दी फाड़ी और नेम प्लेट उखाड़ी, साथियों ने बचाया
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
सोमवार को हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों को पीटने वालों पर राजनैतिक दबाव के चलते पर्चा भी दर्ज नहीं कर पाई पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके अपनी साख को बचाने का प्रयास किया। सिपाही रमनीत सिंह ने बताया कि वह फिरोजपुर शहर के रहने वाला हैं। वह बतौर गनमैन डीएसपी इनवेस्टीगेशन भुपिंदर सिंह के साथ ड्यूटी करता है।
विधायक सुखपाल सिंह खैहरा अपनी फैमिली के साथ किसान यूनियन के धरने में शामिल होने के लिए आए थे। वह उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे आ रहे थे। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारी उनकी गाड़ी के सामने लेट गए। इसी दौरान थाना कैंट के प्रभारी गुरजंट सिंह ने जैसे ही उनको उठाया तो उनमें से दो सरदार जिनकी आयु 35 से 40 साल की थी व एक अन्य व्यक्ति ने उसको पकड़ कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी वर्दी में लगी नेम प्लेट व शोल्डर प्लेट खींच दी। हमलावरों से पुलिस बल ने मुझे बचाया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर दो सरदार व्यक्ति व 15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रीतम सिंह ने कहा कि थाना कैंट में मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खैहरा किसानों से मिलकर जाने लगे तो बिगड़ा माहौल
सोमवार की दोपहर नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा गांव कच्चर भन्न से होने के बाद डीसी आॅफिस के सामने लगे धरने में बैठे किसानों से मिलकर जैसे ही जाने लगे तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने खैहरा को अपशब्द कहने शुरू कर दिए। खैहरा की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों से निकालने के लिए पुलिस कर्मियों ने जैसे ही उन्हें हटाया तो कुछ लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जमकर लात घूसे बरसाए। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटते हुए गाड़ी के लिए रास्ता साफ करवाया। इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी हो रही फजीहत से बचने के लिए आनन-फानन में 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस कर्मियों के साथ सोमवार को हुई झड़प की फाइल फोटो।
धरना दे रहे किसानों के दोनों पक्षों को एसएसपी ने जारी किया नोटिस
एक पक्ष ने धरना किया समाप्त तो दूसरे का जारी
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर बैठे गांव झोक हरिहर के दोनों पक्षों को मंगलवार देर सांय एसएसपी ने एक नोटिस भेजकर गैरकानूनी धरना हटाने की बात कही। इसके बाद बॉर्डर संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसान रणजीत सिंह व बलकार सिंह ने धरना समाप्त कर दिया मगर बीते छह माह से भाकियू एकता सिद्धपुर के बैनर तले बैठे किसान बलवीर सिंह व मलकीत सिंह ने धरना जारी रखा। बॉर्डर संघर्ष कमेटी के बैनर तले धरना लगाकर बैठे किसान रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें एसएसपी की ओर से नोटिस भेजा गया है व आश्वासन दिया है जिसके बाद वे धरना समाप्त कर रहे हैं मगर दूसरी और भाकियू एकता सिद्धपुर का धरना जारी है। उनका कहना है कि सुबह प्रधान के आने के बाद फैसला लिया जाएगा।
धरना दे रहे किसानों को नोटिस सौंपते पुलिस अधिकारी।