फिरोजपुर जेल में वार्डन ने कैदी से हवालाती का करवाया कुकर्म
फिरोजपुर |फिरोजपुर जेल में ड्यूटी पर तैनात हेड वार्डन ने एक कैदी को उकसाकर दूसरे के साथ कुकर्म करवाया। इस संबंध में शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी जेल हेड वार्डन व कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया जेल अधिकारी ने पत्र नंबर 762 लिखकर उन्हें सूचित किया है कि जेल में तैनात हेड वार्डन 12 मई को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाई सिक्योरिटी में तैनात था उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी से उसने एक हवालाती का कुकर्म करवाया है। उन्होंने शिकायत पर हेड वार्डन व कैदी पर मामला दर्ज कर लिया है।