लुटेरे मोटरसाइकिल सवार से नकदी छीनकर फरार, केस
फिरोजपुर |झतरा रोड गांव मनसूरदेवा के पास चार कार सवार लुटेरे एक मोटरसाइकिल सवार से एक लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। चमकौर सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव झतरा जोकि एचडीएफसी बैंक जीरा से एक लाख रुपए निकलवा कर मोटरसाइकिल पर वापस गांव जा रहा था। जब वह मनसूरदेवा से पार नहर के पास पहुंचा तो चार अज्ञात व्यक्ति जोकि कार पर सवार हो कर आए उन्होंने उसको डरा धमका कर एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। एएसआई वन सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।