आईपीएल पर सट्टा लगाते नकदी मोबाइल व लैपटॉप सहित काबू
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
थाना सिटी पुलिस ने शहर के रिहायशी इलाके में एक घर में आईपीएल पर सट्टा लगाते हुए एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने युवक को गुप्त सूचना के जरिए दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हजारों रुपए, मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद किया है। हवलदार गुरमेल सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की मोहल्ला बाविया में एक युवक एक मकान मे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा है। उन्होंने एक टीम बनाकर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी मे आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए एक स्टोरी को काबू किया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप व 5 हजार नकद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जालंधर के गोपाल नगर के रहने वाले जोनी के तौर पर हुई है। फिरोजपुर में उसकी ससुराल है।