दर्जा चार कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने लेख राज
फिरोजपुर| एक्साइज विभाग के दर्जा चार कर्मचारी यूनियन की चुनावी बैठक अध्यक्ष राम प्रशाद और प्रवीन कुमार के नेतृत्व में हुई। सर्वसम्मति के साथ लेख राज को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, सचिव अश्वनी कुमार, वित्त सचिव सुनिल कुमार, सचिव डिम्पल भट्टी, ऑडिटर दविंद्र कुमार, मुख्य सलाहकार तरसेम को चुना गया। लेख राज ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का धन्यवाद किया। (रवि कुमार)