पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफवाहों से सचेत रहकर बच्चों को लगवाएं एमआर का टीका : संधू

अफवाहों से सचेत रहकर बच्चों को लगवाएं एमआर का टीका : संधू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|एसडीएम हरजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में सेहत विभाग और स्कूल के प्रिंसिपल के सहयोग द्वारा मीजल रुबेला टीकाकरण संबंधित जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मीजल रुबेला टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों संबंधी अध्यापकों को बच्चों के मां-बाप को अधिक से अधिक जागरूक करने की अपील की गई। जिला शिक्षा अधिकारी नेक सिंह, जिला सेहत अधिकारी डाॅ. राजिंदर मनचन्दा, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. मीनाक्षी ढींगड़ा और डिप्टी डीईओ सेकेंडरी प्रगट सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

एसडीएम हरजीत सिंह संधू ने बताया कि खसरे और रुबेला की बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से लगाया जा रहा एमआर का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि माता -पिता को अफवाहों पर अमल नहीं करना चाहिए।

जिला सेहत अधिकारी डाॅ. रजिन्दर मनचन्दा और जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. मीनाक्षी ढींगड़ा ने बताया कि यह वैक्सीनेशन 9 महीने से ले कर 15 साल के सभी बच्चों को लगानी बहुत जरूरी है। इस मौके पर डॉ. बलदेव अरोड़ा, प्रिंसिपल सुरिंद्र कौर, जसपाल सिंह, राम कुमार शर्मा, पूनम कालड़ा, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे। (नरेश कुमार)

खबरें और भी हैं...