निरंकारी संत समागम में उपप्रधान सपना तायल को किया सम्मानित
फिरोजपुर |फिरोजपुर छावनी के संत लाल रोड पर निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लुधियाना जोन के जोनल इंचार्ज एचएस चावला विशेष तौर पर पहुंचे। पूज्य चावला ने अपने विचारों में फरमाया की परमात्मा को नाच गा कर या अन्य कर्म अध्यायों के साथ नहीं पाया जा सकता। परमात्मा की प्राप्ति के लिए पूर्ण सतगुरु का होना जरूरी है। इस अवसर पर उप प्रधान कैंट बोर्ड फिरोजपुर छावनी सपना तायल विशेष तौर पर हाजिर हुए। पूज्य चावला जी और फिरोजपुर शाखा के संयोजक एनएस गिल जी की तरफ से सपना तायल को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैंट भवन इंचार्ज गुरमीत सिंह, मिशरीवाला शाखा के प्रमुख मलकीत सिंह और नरिन्दर शर्मा हाजिर थे। (नरेश कुमार)
उपप्रधान सपना तायल को सम्मानित करते हुए एचएस चावला व अन्य।