सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन का झंडा मार्च 20 मई को
पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन की तरफ से विधान सभा चुनाव में कर्मचारियों के साथ किए वादों को पूरा करवाने के लिए 20 मई को शाहकोट हलके में झंडा मार्च किया जा रहा है। इस झंडा मार्च की तैयारी के लिए जिला फिरोजपुर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन दफ्तर में मीटिंग की गई। मीटिंग की अध्यक्षता फेडरेशन के जिला प्रधान किशन चंद जागोवालिया ने की। मीटिंग में बलविन्दर सिंह भुट्टो, कुलवंत सिंह जीरा, राजीव हांडा, अमरीक सिंह, प्रमोद शोर, गुरमेज सिंह मक्खू, गुरदेव सिंह सिद्धू, हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, करनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, हरी कृष्ण, प्रेम सिंह, सुखविन्दर सिंह, शहनाज, शविंद्रपाल कौर, रेखा रानी, चरणजीत कौर, बलविन्दर , महेन्द्र सिंह धालीवाल उपस्थित थे। जिला प्रेस सचिव गुरदेव सिंह ने बताया कि कांग्रेस ने कर्मचारियों के साथ बहुत वादे किये थे, परन्तु सत्ता संभालते ही यह सरकार मांगों से मुकर गई है, बल्कि प्राप्त की सहूलियतों को भी छीना जा रहा है। (नरेश कुमार)
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन सदस्य बैठक के बाद जानकारी देते हुए।