पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुंडा तत्वों पर सख्त धारा में पर्चे दर्ज कर गिरफ्तार करें : संघर्ष कमेटी

गुंडा तत्वों पर सख्त धारा में पर्चे दर्ज कर गिरफ्तार करें : संघर्ष कमेटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

किसान संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से सोमवार को कथित कांग्रेसी गुंडा तत्वों पर सख्त धाराएं लगाकर पर्च दर्ज कर व गिरफ्तार करने व मृतक छात्रा लक्ष्मी कौर के कातिलों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई।

किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू व जनरल सेक्रेटरी सुरिंद्र सिंह चुताला ने कहा कि देश के राज्यों में भ्रष्टचार का बोलबाला हो रहा हैं व माफिया व गैंगस्टरों के नापाक गठजोड़ से जनता दिनों-दिन लूटती जा रही है, जिसका ताजा उदाहरण फिरोजपुर में बीते 15 दिनों में तीसरी बार घिनौना व क्रूर रूप सामने आया है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल की सायं को गांव कच्चरभन्न के मृतक नौजवान जतिंद्र सिंह के शव को जीरा थाना के समक्ष शांतिमय धरना दे रहे परिजनों व किसानों पर जीरा के विधायक के पिता इंद्रजीत सिंह की ओर से गुंडा गैंग को हथियारों से लैस करके एसपी की मौजूदगी हमला करना व शव को खुर्द करने की कोशिश करने पर कैप्टन सरकार का मूक दर्शक बनकर खड़े रहना व आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करना इसके उदाहरण हैं। वहीं गांव फतेहगढ़ गहरी में 24 वर्षीय मृतक लक्ष्मी कौर की गोली मारकर हत्या करने वालों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाना सरकार पर गुंडों की सरकार का ठप्पा लगाता है। वहीं सोमवार को एसएसपी कार्यालय के समक्ष सिटी विधायक के पाले हुए गुंडों की गुंडागर्दी हुई जिसमें पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की गई। उन्होंने इन सभी घटनाओं की निंदा करते हुए पंजाब की सभी किसान यूनियनों को इस संघर्ष में कूदने की अपील की है। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जीरा कांड व फिरोजपुर कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त धाराएं लगाते हुए पर्चे दर्ज किए जाएं व उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

किसान संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी रोष जताते हुए।

खबरें और भी हैं...