पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|बस अड्डा आहमे आना के पास हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने मृतक के बेटी के बयानों के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव हामद के रहने वाली सरोज रानी ने बताया कि वह अपने पिता इन्दर सिंह के साथ बाइक पर दवाई लेने के लिए फिरोजपुर आ रही थी। बस अड्डा आहमें आना के पास तेज रफ्तार आ रहे बाइक चालक ने बाइक को लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण उसका पिता गंभीर तौर पर घायल हो गया। उन्होंने लोगों की मदद से अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया जहां से डाक्टरों ने उन्हें फरीदकोट मेडिकल कालेज में रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...