पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात व्यक्तियों ने बोलेरो गाड़ी पर की फायरिंग

अज्ञात व्यक्तियों ने बोलेरो गाड़ी पर की फायरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर |शहर के मैन चौक में दोपहर डेढ़ बजे के करीब उस समय दहशत का माहौल बन गया जब जीरा कचहरी से शहर को आ रही एक बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ व्यक्तियों पर अज्ञात हमलावारों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी और गाड़ी सवार व्यक्ति ने शहर की ओर गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाई।पत्रकारों से बातचीत करते बोलेरो सवार कश्मीर सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव लाल सिंह गट्टा बादशाह थाना मक्खू ने बताया कि वह अपनी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी नंबर पीबी05आर -9168 पर मक्खू रोड जीरा में स्थित कचहरी से अपना काम करके शहर की ओर आ रहे थे तो गांव बुह हवेलिया थाना हरीके के व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। उसने बताया कि यह हमला रेत के गड्ढों को लेकर बीते दिनों हुई तकरार के कारण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावार 15 -20 की संख्या में तीन-चार गाड़ीयों में सवार थे और करीब डेढ़ किलोमीटर गाड़ी भगाकर उन्होंने अपनी जान बचाई जबकि गोली लगने के कारण उसकी गाड़ी के दो टायर बुरी तरह नष्ट हो गए। थाना सिटी पुलिस की तरफ से घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...