फिरोजपुर|लापरवाही का खामियाजा मासूम स्कूली छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। स्कूलों में बच्चे लेकर जाने वाली आॅटो में स्कूली छात्रों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंसकर स्कूल लाया जा रहा है। बच्चे ले जाती एक आटो-रिक्शा पर नजर पड़ी, तो देखा की जिस ऑटो में छह बच्चे बैठ सकते हैं उसमें 12 बच्चे ठूंसे हुए हैं।
ऐसे ऑटो चालकों पर रखी जाएगी सख्त नजर| जिला ट्रैफिक इंचार्ज रवि यादव ने कहा कि ऐसे ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है फिर भी कुछ ऑटो चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आते। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि ऑटो -रिक्शा और दूसरे वाहनों पर भी सख्त नजर रखी जाए।