आर्थिक तंगी से परेशान 25 साल के युवक ने लगाया फंदा, मौत
फिरोजपुर|थाना घल्लखुर्द के अधीन आते गांव कबरवच्छा में आर्थिक तौर पर परेशान 25 वर्षिय मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बयान देते युवक के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनदीप सिंह मजदूरी का कार्य करता था वह आर्थिक तौर पर बहुत परेशान रहता था जिसके कारण रविवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि उसकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी उसका दो साल का बेटा भी है।
मृतक मनदीप की फाइल फोटो