पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

कार की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीक नए पुल हरीके के पास एक कार चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिसके कारण पति की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी प|ी गंभीर तौर पर घायल हो गया जिसका इलाज सरहाली के सिविल अस्पताल में चल रहा है। गांव लोहगढ़ के रहने वाली गुरमीत कौर ने बताया कि वह अपने पति बुध सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर अमृतसर को जा रही थी जब वे हरीके के नए पुल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रही गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी इस हादसे में उसके पति बुध सिंह की मौत हो गई। स्थानिक लोगों ने उसे सरहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

फिरोजपुर|गांव मल्लाकरी के पास कार की चपेट में आकर व्यक्ति गंभीर तौर पर घायल हो गया उसका इलाज मुक्तसर साहिब के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थाना ममदोट पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी उसे पकड़ने के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। गांव टिबी खुर्द के रहने वाले जसवंत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने खेत से अपने घर की तरफ जा रहा था जब वह गांव मल्लकरी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण वह गंभीर तौर पर घायल हो गया घायल अवस्था में उसे अस्पताल में लेकर जाया गया जहां पर अभी भी उसका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...