फिरोजपुर|12 मई से छावनी स्थित प्राचीन शनि मंदिर में श्री शनि जयंती का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ आरंभ किया गया। मंदिर के पंडित विजय कुमार शर्मा और पंडित शेलेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से शनि जयंती का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं, जिसके चलते एक सप्ताह तक कार्यक्रम चलता हैं। उन्होंने बताया कि जागरण में दिल्ली से अंजली त्रिदेवी और राज पारिक कलकत्ता से कलाकार पहुंच कर शहरवासियों का मन मोह लिया।