फिरोजपुर|स्थानीय सरकारी हाई स्कूल झोक टहल सिंह मे सोमवार को योगा कैंप लगाया गया। 21 जून को चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के उपलक्ष्य में बच्चों को योग के कई आसन करवाए गए। योग ट्रेनर व झोंक टहल सिंह की डिस्पेंसरी मे कार्यरत उपवैध किरण बाला व ट्रेंड दाई मार्था ने बताया की आज के समय योग की सहायता से सभी रोगों से शरीर को मुक्त रखा जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने योग के लाभ भी बताए। इस दौरान सामाजिक शिक्षा अध्यापिका सुखविंदर कौर, अध्यापक अमित बतरा, गणित अध्यापक सुशील कुमार शर्मा व अध्यापिका दीपिका आदि उपस्थित थे।