फिरोजपुर|गांव कामल वाला में पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया इस संबंध में थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कामल वाला की रहने वाली तारों बाई ने बताया कि गांव के रहने वाले एक परिवार से उसका पुराना विवाद चल रहा था इसी विवाद के चलते उक्त परिवार ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर अभी भी उसका इलाज चल रहा है। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर गांव कामल के रहने वाले मक्खन सिंह, छोटा, पखों रानी, सिमरन व मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है । फिलहाल अभी आरोपी उनकी पहुच से बाहर है जिनकों पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है ।