पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विज्ञानियों ने अपने खोज माॅडलों को प्रदर्शित किया

बाल विज्ञानियों ने अपने खोज माॅडलों को प्रदर्शित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिपार्टमेंट आॅफ विज्ञान एंड टेक्नोलॉजी भारत सरकार, जिला शिक्षा अफसर नेक सिंह, उप जिला शिक्षा अफसर (सेकेंडरी) फिरोजपुर प्रगट सिंह बराड़ और जिला विज्ञान सुपरवाइजर (फिरोजपुर) राजेश मेहता के नेतृत्व में देव समाज कालेज आॅफ एजूकेशन में करवाए जा रहे इंस्पायर अवार्ड 2018 में फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा के 100 से अधिक बाल विज्ञानियों ने सोमवार को पहले दिन अपने-अपने खोज माॅडलों के द्वारा प्रदर्शित की। इस प्रदर्शनी में प्रिंसिपल देव समाज समाज कालेज फॉर वूमेन मधु पराशर तथा हिमानी गुलेरिया ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। राजेश मेहता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बताया कि कैसे विज्ञान मुकाबले हमें तर्क के साथ जोड़ते हैं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करते हैं व हमें वहमों और भ्रमों से दूर करते हैं। नोडल अफसर दीपक शर्मा और विज्ञान मास्टर कमल शर्मा ने बताया कि आज इंस्पायर अवार्ड के पहले दिन बाल विज्ञानियों के सहित, बिजली, संचार, कृषि की नयी तकनीकों, ऊर्जा के नये रोप और साधन आदि थीमों पर आधारित माॅडल तैयार किए हैं। इस मौके कैरियर गाइडेंस काउंसलर संदीप कम्बोज, वोकेशनल कोआर्डिनेटर लखविन्दर सिंह, एइओ गुरजिन्दर सिंह, डीएसएस फरीदकोट जसविन्दर सिंह, डीएम विज्ञान उमेश कुमार आदि उपस्थित थे। (नरेश कुमार)

ज्योति प्रज्वलित करने के बाद प्रर्दशनी की शुरुआत करते हुए।

खबरें और भी हैं...