16 मई को बाइक पर सवार अपने घर आ रहे युवकों पर कुछ युवकों ने गोलिया चला कर उन्हें गंभीर तौर पर घायल कर दिया था। घायल युवकों को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में लेकर जाया गया था एक की हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया था। इस सबंध में पुलिस ने आठ युवकों को नामजद कर उनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भटीया वाली बस्ती के रहने वाले रोहित ने बताया कि 16 मई को वह अपने दोस्त मनप्रीत के साथ बाइक पर भटिया वाली बस्ती आ रहे थे जब वह गली में पहुंचे तो गली में बाइक पर सवार कुछ युवक शोर मचाते आ रहे थे। भटीया वाली बस्ती के रहने वाले गगनी ने उसे देखकर ललकारा मारते हुए कहा कि रोहित जो कि विशाल फोजी का दोस्त है यह विशाल को कत्ल केस में उनके हक में गवाही देने से रोकता है। तभी उनमें से कुछ युवक उसे बालों से पकड़ कर बाइक से उतार कर उन्होंने उन्हें पकड़ कर पीटना शुरु कर दिया। जब वह भागने लगे तो उन्होंने अपने पिस्तोलों से फायरिंग कर दी, जोकि उनकी टांग पर लगी तभी एक युवक ने गोली मारकर उसके दोस्त को घायल कर दिया।
ये आरोपी हुए नामजद
केस की जांच कर रहे एएशआई सतपाल सिंह ने बताया उन्होंने भटिया वाली बस्ती के रहने वाले गगनी, सुनील, हथियारी, माइकल, सूचा, सोनू, आकाश, महिंदर व उनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर खोज शुरु कर दी है ।