विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना घल्लखुर्द पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी फरार बताए जा रहे है। गांव सोढ़ी नगर के रहने वाले हरविंदर सिंह ने बताया उसने विदेश जाना था इसलिए वह कुछ लोगों के संपर्क में आया उन्होंने उसको कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए ले लिए और कहा कि 30 नवंबर 2017 को दिल्ली से फ्लाइट है जब वह दिल्ली पहुंच गया तो आरोपियों का फोन बंद आने लगा। इसी तरह उससे 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। शिकायतकर्ता ने इस संबंध अदालत में रिट नंबर सीआरएम 826-18 डाली। अदालत ने थाना घल्लखुर्द पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। एएसआई बलजिंदर सिंह ने बताया बताया कि उन्होंने अदालत के आदेश पर नकोदर के रहने वाले नीरज रजवान, जलंधर के रहने वाले सुरिंदर कुमार, कोमल व एचएस शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।