पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराने विवाद के चलते फायरिंग करने वाले नामजद

पुराने विवाद के चलते फायरिंग करने वाले नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

मंगलवार को कुछ लोगों ने जीरा की अदालत से अपनी गाड़ी से वापस घर लौट रहे पिता पुत्र पर गोलियां चला दी जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इस संबंध में थाना जीरा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने व अन्य धारा में मामला दर्ज कर दिया है। बस्ती लाल सिंह वाली के रहने वाले कश्मीर सिंह ने बताया कि वह तथा उसका लड़का कचहरी में पेशी भुगतने के लिए आए थे तभी कुछ लोगों ने उसे व उसके बेटे को मार देने की नियत से फायरिंग कर दी क्योंकि आरोपियों से उसकी रंजिश थी। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर घुडम के रहने वाले सतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, जस्सा सिंह, हैपी, जस्सा, जोबन व सुखा के खिलाफ मामला दर्ज करके सतपाल सिंह को काबू कर लिया है।

खबरें और भी हैं...