पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खैहरा ने डीजीपी को पत्र लिख कार्रवाई की मांग उठाई

खैहरा ने डीजीपी को पत्र लिख कार्रवाई की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| दो दिन पूर्व एसएसपी कार्यालय के समक्ष पुलिस कर्मियों की पिटाई करने और नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैहरा के साथ दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर खैहरा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस मामले में डीजीपी को पत्र लिख कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिरोजपुर के एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। उन्होंने पुलिस पर कांग्रेस नेताओं के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया है। डीजीपी को लिखे पत्र में खैहरा ने बताया है कि पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले लोग कांग्रेस से संबंधित हैं और उनकी पहचान वीडियो में साफ हो रही है इसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने मारपीट करने वाले 14 लोगों की पहचान कर उनके नाम भी डीजीपी को बताए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के दबाव में एफआईआर नामजद न करते हुए अज्ञात पर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गुंडों ने मेरी गाड़ी का घेराव किया और अभद्र भाषा का प्रयोग भी मेरे खिलाफ किया गया। उन्होंने स्थानीय विधायक पर आरोप लगाया है कि उनके समर्थकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि पुलिस के साथ मारपीट करने वाले कांग्रेसियों पर कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से उनकी गिरफ्तारी की जाए अन्यथा मैं फिरोजपुर के एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना दूंगा। इस पत्र की प्रति आईजी, एसएसपी व एसएचओ को भी भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...