- Hindi News
- National
- पंजाब गवर्नमेंट चालक व टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन के अधिकारियों का किया चुनाव
पंजाब गवर्नमेंट चालक व टेक्निकल इंप्लाइज यूनियन के अधिकारियों का किया चुनाव
फिरोजपुर| जरनैल सिंह नथाना पंजाब प्रधान गवर्नमेंट ड्राइवर और टेक्निकल एंप्लाइज यूनियन के दिशा निर्देशानुसार जिला प्रधान गुरजिन्दर सिंह भंगू और लखविन्दर सिंह राज्य और नार्थ जोन आल इंडिया और सीनियर उप प्रधान के नेतृत्व में जिला परिषद के मीटिंग हाल में मीटिंग की गई। मीटिंग में सरकार की तरफ से कर्मचारियों के प्रति अपनाए जा रहे रुख पर रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि कि पे कमीशन की रिपोर्ट, डीए की किश्त, डीए का बकाया, रेगुलर चालकों की भर्ती और कच्चे चालक व कर्मचारियों को पक्का करने के लिए जल्दी हल निकाला जाए। मीटिंग में पंजाब गवर्नमेंट चालक और टेक्नीकल एंप्लाइज यूनियन के अधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें सतवंत सिंह सेहत विभाग को चेयरमैन, स्वर्ण सिंह सेहत विभाग को जनरल सचिव, जोगिन्द्र सिंह डीसी दफ्तर को उप प्रधान, रजिन्दर शर्मा दफ्तर एडीसी को सीनियर उप प्रधान, हीरा लाल दफ्तर डीपीआरओ को खजांची और प्रेस सचिव, गुरमीत सिंह थिंद को सेहत विभाग स्टेज सचिव, इंद्र भूषण दफ्तर वाटर सप्लाई को प्रोपेगंडा सचिव, सौदागर सिंह सेहत विभाग और राम प्रसाद सिंचाई विभाग को सलाहकार, बलदेव सिंह सिंचाई विभाग को उप प्रधान के तौर पर नियुक्त किया गया। (नरेश कुमार)
पंजाब प्रधान गवर्नमेंट ड्राइवर और टेक्नीकल एंप्लाइज यूनियन सदस्य बैठक करते।