पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाना प्रिंसिपल की जिम्मेदारी : नेक सिंह

सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाना प्रिंसिपल की जिम्मेदारी : नेक सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षणिक सेशन 2017-2018 के शुरुआत पर सरकारी स्कूलो में प्राथमिक शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए, बच्चों के दाखिले बढ़ाने, सरकारी स्कूल की ओर से दी जा रही सुविधा के बारे में समाज को जागरूक करने, शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) फिरोजपुर में सभी स्कूलों के प्रिंसिपल की मीटिंग हुई।

प्रिंसिपल जगदीप पाल सिंह ने बताया कि इस मीटिंग की अध्यक्षता नेक सिंह जिला शिक्षा अधिकारी फिरोजपुर ने की। मंच संचालन करते हुए जगदीप पाल सिंह ने कहा कि नए सेशन के दौरान स्कूलों को चलाने की योजना तैयार करना स्कूल की जरूरतों के बारे में बताना है, जिससे पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल बनाया जा सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना प्रिंसिपल की निजी जिम्मेदारी है। स्कूल प्रमुख द्वारा हरेक अध्यापक को जिम्मेदारी सौंपना, माहवार सिलेबस बांटकर कक्षाएं लगाना, विद्यार्थियों को वजीफे का लाभ दिलाना, किताबें बांटना, खेलों में सहपाठी क्रियाओं के साथ साथ पढ़ाना। स्कूल की कैश बुक, प्रॉपर्टी रजिस्टर तैयार करना, सेमिनार में अध्यापकों के नाम भेजना स्कूल प्रमुख की जिम्मेदारी है। एक अच्छा प्रिंसिपल दूसरे अध्यापकों के लिए रोल मॉडल होता है। इस मौके पर प्रगट सिंह उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए टेस्ट 21 अप्रैल को हो रहा है। सिलेबस सर्व शिक्षा अभियान की साइट पर उपलब्ध है। स्कूल प्रमुख इसकी तैयारी भी साथ साथ करवाए व अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी की जा सके। पोस्ट मैट्रिक वजीफे के अधीन विशेष रुचि लेते हुए वजीफे से संबंधित विद्यार्थी तक पहुंचाने के प्रबंध भी किए जाएं। इस मौके पर लखविन्दर सिंह वोक. कोआर्डिनेटर, संदीप कुमार जिला गाइडेंस कौंसिल और गुरिन्दर सिंह सहायक खेल अधिकारी भी मौजूद थे । (नरेश कुमार)

बैठक में भाग लेते विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल।

खबरें और भी हैं...