पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा

भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण सभा नमक मंडी की ओर से भगवान श्री परशुराम मंदिर में आयोजित भजनमयी कथा के दूसरे दिन साध्वी सौम्य भारती ने दिन-प्रतिदिन समाज में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं

पर चिंता व्यक्त की व भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं ब्राह्मण सभा की ओर से मंगलवार देर सांय शहर के बाजारों में भगवान परशुराम राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कथा के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी सौम्य भारती ने कहा हम अपने पूर्वजों के बताए रास्ते से भटक चुके हैं। हम स्त्री जाति का मान-सम्मान करना भूल गए हैं यही कारण है कि मौजूदा स्थिति में देखने को मिल रहा कि प्रतिदिन छोटी-छोटी बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हमने पूर्वजों की विरासत छोड़कर विदेशी विरसा अपना लिया है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री परशुराम नारी जाति के साथ-साथ अपने माता-पिता का बहुत सत्कार करते थे वहीं साध्वी सौम्य भारती ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर यूथ बुरे काम धंधे छोड़कर

पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलने लग जाए तो भारत को पहले की तरह खुशहाल बनाया जा सकता हैं। वहीं भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण सभा की ओर से सांय करीब 5.30 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर बिल्ला हलवाई चौक, मेन बाजार, दिल्ली गेट, राजा राम कालिया वाली गली, निर्धन निकेतन मंदिर से होते हुए वापिस नमक मंडी स्थित मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में बजरंग दल, शिव सेना, मानस सेवा समिति, बाल गोपाल गौ सेवा, इंसानियत सेवा सहित अन्य धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया व इसके अलावा इस अवसर पर भाजपा नेता दविंद्र बजाज, कांग्रेस नेता हरिंद्र खोसा, अजय जोशी, सुरेंद्र शर्मा, अशोक बावा, कैलाश शर्मा, विरेंद्र शर्मा, पृथीपाल पुग्गल, विनोद गोयल, राजेश सचदेवा के अलावा विभिन्न संस्थाओं के सदस्य,ब्राह्मण सभा के सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

कथा प्रवचन करतीं साध्वी सौम्या भारती ।

भगवान श्री परशुराम मंदिर में कथा श्रवण करतीं महिला श्रद्धालु ।

खबरें और भी हैं...