जरूरतमदों को उपकरण मुहैया करवाने शिनाख्ती कैंप लगाया
फिरोजपुर| मंगलवार को गांव पंजे के उत्ताड़ में विशेष जरूरत वाले व्यक्तियों व सीनियर सिटीजन को ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत व चश्में मुहैया करवाने के लिए उपायुक्त रामवीर की अगुवाई में शिनाख्ती कैंप लगाया गया जिसमें 102 व्यक्तियों को उपकरण देने के लिए शिनाख्त की गई। फील्ड अधिकारी अशोक साहू ने बताया कि कैंप में चयनित व्यक्तियों को जल्द ही उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। रेडक्रॉस सचिव अशोक बहल ने कहा कि जरूरतमंदों को उपकरण मुहैया करवाने के लिए 18 अप्रैल को मक्खू स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में शिनाख्ती कैंप लगाया जाएगा।