गली से गुजरने के विवाद के चलते मारपीट
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
गांव करी कला में गली से गुजरने के विवाद के चलते दो लोगों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव करी कला के रहने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव अल्फूके के रहने वाले तरसेम सिंह व गांव करी कला के रहने वाले अमरजीत सिंह ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया क्योंकि तंग गली में गुजरने के कारण उनकी आपस में बहस हो गई। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।