अवैध शराब सहित दो काबू, मामला दर्ज
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को काबू कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पहले मामले में थाना सदर के हवलदार बलवीर सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक युवक से 30 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपी की पहचान गांव अछे वाला के रहने वाले सुखा के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ के हवलदार कर्मदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी इसी दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि हरीके पत्तन का रहने वाला सन्नी आसपास के एरिया में अवैध शराब की सप्लाई करता है। उन्होंने किले वाला चौक के पास नाकाबंदी कर इनोवा गाड़ी से अवैध शराब की 500 बोतल बरामद की। उन्होंने आरोपी को काबू थाना सदर में मामला दर्ज करवाया है।