पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाने में शिकायत करवाने जा रही महिला को पीटा

थाने में शिकायत करवाने जा रही महिला को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|गांव सैदेके में थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रही महिला पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल महिला को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। गांव सैदे के की रहने वाली परमजीत कौर ने बताया कि गांव का रहने वाला एक परिवार उसको पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा था जब वह अपनी जेठानी के साथ उक्त परिवार के बारे में थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रही थी तो उक्त परिवार ने उस पर हमला कर दिया। केस की जांच कर रहे एएसआई बलवंत सिंह ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर जोगिंदर कौर, सिमरनजीत कौर व हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।

खबरें और भी हैं...