झपटमार गिरोह का एक सदस्य काबू, दूसरा फरार
फिरोजपुर|जीरा पुलिस ने झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के एक सदस्य को झपटे गए मोबाइल सहित काबू किया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार है। एएसआई जुगराज सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी इसी दौरान उनको सूचना मिली कि जीरा के रहने वाले इंद्रजीत सिंह व गौरव ने एक गिरोह बना रखा है। उक्त युवक आसपास के एरिया में झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस समय रेड की जाए तो आरोपियों को रंगे हाथ काबू किया जा सकता है। उन्होंने सूचना के आधार पर फिरोजपुर जीरा रोड पर छापेमारी कर इंद्रजीत सिंह को एक मोबाइल फोन सहित काबू कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी गौरव मौके से फरार होने में कामयाब रहा।