नोटिस जारी होने के विरोध में अध्यापकों ने दिया धरना
सोमवार को जिला एलिमेंट्री शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने विभाग की ओर से जारी पत्र के बिहाफ पर पढ़ो पंजाब पढ़ाओं पंजाब प्रोजेक्ट के तहत सीएमटी को विजिटर बुक उपलब्ध न करवाने के आरोप में शो कॉज नोटिस जारी किया। जिसके विरोध में व अपनी मांगों को लेकर विभिन्न सरकारी प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के कार्यालय का घेराव किया। धरने के बारे जानकारी देते ईडीयू के जिला प्रधान सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से पहले तो ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई, जिसमें मनमर्जी की शर्तें रखी गईं। कोई अध्यापक 3 वर्ष से पूर्व अपना तबादला नहीं करवा सकता वहीं जिन अध्यापकों ने स्कूलों में 8-10 साल लगाकर स्कूलों की सुंदरता को बढ़ाया या बच्चों को उच्चतर शिक्षा का प्रबंध किया उसे 7 साल के बाद तबादला किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अध्यापकों को पूरी सुविधाएं देते हुए रेगुलर किया जाए। वहीं अध्यापकों ने सरकार की गलत नीतियों के चलते गैर शैक्षणिक कार्यों का बॉयकाट का ऐलान किया। पदाधिकारियों ने कहा कि अध्यापकों पर दबाव बनाने के लिए केवल एक स्कूल मुखिया को नोटिस जारी किया है। अध्यापकों का कहना है कि अगर शो कॉज नोटिस जारी करना है तो सभी को करें। काफी देर के धरने के बाद डिप्टी डीईओ एलिमेंट्री सुखविंद्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर अध्यापकों से बात की व उन्हें मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद अध्यापक शांत हुए व धरना समाप्त किया गया।
पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट का किया था बॉयकाट, स्कूल मुखिया को शो कॉज नोटिस कर दिया जारी
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे अध्यापक ।
बॉयकाट का जवाब स्कूल मुखी ही देंगे
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा से इस बारे बात की गई तो उन्होंने कहा कि अध्यापकों की ओर से पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट का बॉयकाट किया गया है तो उसका जवाब तो स्कूल मुखिया ही देंगे कि क्यों इस प्रोजेक्ट के तहत कार्य किया गया इसीलिए उन्होंनें स्कूल मुखिया को शो कॉज नोटिस जारी किया है ।