ट्रक से बैटरी चोरी, दो नामजद
फिरोजपुर|जीरा की दाना मंडी में खड़े ट्रक से दो व्यक्तियों ने बैटरी चोरी कर ली। इस संबंध में जीरा पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज शुरु कर दी है। जीरा के रहने वाले तरसेम सिंह ने बताया कि उसने अपना ट्रक ट्राला जीरा की दाना मंडी में खड़ा किया था। जीरा का रहने वाला गगनदीप सिंह व मक्खू का रहने वाला रवि उसके ट्रक से बैटरी चोरी करके ले गए।