पंप से ट्रक-ट्राला चोरी अज्ञात पर मामला दर्ज
फिरोजपुर|अज्ञात व्यक्ति सहिजादा पैट्रोल पंप मलसीया कला से ट्रक-ट्राला चोरी करके ले गए। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज शुरु कर दी है। गांव मलसीया कला के रहने वाले गुरदियाल सिंह ने बताया कि उसने अपना ट्रक-ट्राला सहिजादा पैट्रोल पंप मलसीया कला में खड़ा किया था, जिसको अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए।