घरेलू विवाद के चलते युवती के कपड़े फाड़े
फिरोजपुर|थाना सदर के अधीन आते एरिया में एक परिवार ने घरेलू विवाद के चलते एक युवती पर हमला कर उसके कपड़े फाड़ दिए तथा उससे छेड़छाड़ करते हुए उसे मारने की धमकियां भी दी। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि युवती ने बताया कि उसका घरेलू विवाद चल रहा था जिसके कारण चन्ना, बिटू, सुखा व वकीला उसके घर में घुस आए उन्होंने उस पर हमला कर उसे घायल कर उसका कमीज फाड़कर उससे छेड़छाड की।