कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल
फिरोजपुर| गुरुद्वारा प्रगट साहिब के पास कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया घायलों का इलाज फिरोजपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी खोज शुरु कर दी है। घायल की पहचान गांव लखोंके बहराम के रहने वाली बलविंदर कौर के रूप में हुई है।