पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम ज्यंती पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने करवाई कथा

परशुराम ज्यंती पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने करवाई कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण सभा नमक मंडी की और से भगवान श्री परशुराम मंदिर में नमक मंडी में दो दिवसीय कथा का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ सभा के संरक्षक केवल कृष्ण मच्छरौला व उनकी धर्मप|ी तृप्ता मच्छरौला ने ज्योत प्रचंड कर किया।

भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित कथा की शुरूआत दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी सौम्य भारती ने गणेश वंदना से की। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। युवाओं को देश के प्रति प्रेम, समाज में फैल रही बुराइयों से अवगत करवाया और कहा कि आज हम अपनी हिन्दू संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम ने सब कर्म धर्म भूलकर अत्याचार मिटाया और दुष्टों का विनाश करते हुए सत्य की राह दिखाई। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण सभा की ओर से मंगलवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जोकि सांय 5 बजे से शहर के विभिन्न बाजारों में होते हुए भगवान परशुराम मंदिर में समाप्त होगी। शोभायात्रा में बजरंग दल, शिव सेना, मानस सेवा समिति, बाल गोपाल गौ सेवा, इंसानियत सेवा सहित अन्य धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर पर देश राज शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, अशोक बावा, कैलाश शर्मा, विरेंदर शर्मा, पृथीपाल पुग्गल के अलावा विभिन्न संस्थाओं के सदस्य,ब्राह्मण सभा के सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आज निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

मंदिर में कथा प्रवचन करती साध्वी सौम्य भारती और (दाएं) मंदिर में कथा का श्रवण करतीं महिला श्रद्धालु ।

खबरें और भी हैं...