पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुनाल ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह

कुनाल ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर|आरएसडी राज र| पब्लिक स्कूल फिरोजपुर के आठवीं कक्षा के छात्र कुनाल ने रामपुरा फूल में पंजाबी चैनल डीडी पंजाबी की ओर से किसमें कितना है दम में तबला वादन के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाकर स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया। प्रिंसिपल प्रवीन ओल ने बताया कि कुनाल ने तबला वादन में कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। कुछ दिन पहले फिरोजपुर छावनी में सैंट एंड्रयू चर्च में करवाए गए कार्यक्रम के दौरान भी कुनाल को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला जहां उसने बढ़िया प्रदर्शन किया। इसी के साथ 14 अप्रैल को रामपुरा फूल में पंजाबी चैनल डीडी पंजाबी की ओर से किसमें कितना है दम में तबला वादन के ग्रैंड फिनाले में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। (नरेश कुमार)

खबरें और भी हैं...