नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पर केस
फिरोजपुर|थाना ममदोट पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव भावड़ा आजम के रहने वाले काला सिंह ने बताया कि गांव वाहगे वाला के रहने वाले बूटा सिंह को वह पहले से जानता था बूटा सिंह कहता था कि उसकी सरकारी दफ्तरों में बहुत जान पहचान है और वह तुम्हारे लड़के को सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसने मेरे बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर मुझसे 2 लाख 70 हजार रुपए ले लिए पैसे लेने के बाद उक्त व्यक्ति ने न तो मेरे बेटे को नौकरी लगवाई ओर न ही मेरे पैसे वापस किए। शिकायत पक्ष ने इस संबंध में 18 दिसंबर 2017 को एसएसपी को शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद सभी आरोप सही पाए गए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।