पुराने विवाद के चलते मारपीट
जीरा के बस्ती माछीया में पुराने विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। जिसका इलाज जीरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस्ती माछीया के रहने वाले कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसका बस्ती के रहने वाले बलजिंदर सिंह के परिवार से पुराना विवाद था, जिसके कारण उक्त परिवार उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते बलजिंदर सिंह ने अपने दो साथियों की मदद से उस पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। केस की जांच कर रहे एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर बस्ती माछीया के रहने वाले बलजिंदर सिंह उसके बेटे स्नेहदीप सिंह व गांव शाह वाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।