छात्रा ने पहला स्थान हासिल कर काॅलेज का नाम किया रोशन
फिरोजपुर|देव समाज कालेज फार वूमेन प्रिंसीपल डॉ. मधु पराशर के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। काॅलेज की छात्रा यशिका बीएससी नान मेडिकल-5 ने पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा हुई परीक्षा में यूनिवर्सिटी में 240 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रिंसीपल डॉ. मधु पराशर ने छात्रा याशिका को मुबारकबाद देते हुए कहा कि छात्रा ने इतने अच्छे अंक प्राप्त कर मां-बाप तथा काॅलेज का नाम रोशन किया है।