कुपोषण रहित समाज बनाना हमारा लक्ष्य : सतवंत कौर
पंजाब और भारत सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ के प्रति बहुत गंभीर है और वह पैदा होने वाले बच्चा और उसकी माता दोनों स्वास्थ रहें इसके लिए समय-समय पर कार्यक्रम संबंधित विभाग महिला बाल कल्याण विभाग की जिला प्रोग्राम अधिकारी रतनदीप कौर संधू के नेतृत्व में आयोजित कर रहा है।
फिरोजपुर में भी सर्कल गुलाम हुसैन वाला की तरफ से पोषण दिवस मनाकर की गई गर्भवती महिलाओं की की गोद भराई की गई जिसमे महिलाओं की गोद में फल फ्रूट और पोष्टिक हरी सब्जियां डालकर गोद भराई की गई। कार्यक्रम में पार्षद मणि खोखर, बीनू शर्मा, सहायक नीलम, वीणा, आशा वर्कर सुमन बाला आदि के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे ।