पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोड़ मेले और शेरे पंजाब की बरसी पर बाई रोड पाकिस्तान जाने को दें वीजा : भुल्लर

जोड़ मेले और शेरे पंजाब की बरसी पर बाई रोड पाकिस्तान जाने को दें वीजा : भुल्लर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुर| इंटरनेशनल भाई मर्दाना यादगारी कीर्तन दरबार सोसायटी की ओर से जून में गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी जोड़ मेले और शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर बाई रोड पाकिस्तान जाने के लिए एकवई प्राॅपर्टी ट्रस्ट बोर्ड को अपील की है। सोसायटी के प्रधान हरपाल सिंह भुल्लर, हरजीत सिंह व स्वर्ण सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग जत्थे पाकिस्तान जाएंगें जिसके लिए सिख यात्री 25 अप्रैल तक पासपोर्ट भाई मर्दाना सोसायटी के पास बगदादी गेट फिरोजपुर शहर में जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि यात्री अपने साथ ओरिजनल पासपोर्ट, एक पासपोर्ट की फोटोकाॅपी, 4 फोटो, आधारकार्ड या वोटरकार्ड की कॉपी व फोन नंबर जरूर लेकर जाए। प्रधान ने बताया कि गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर में शहीदी जोड़ मेले व इसी ही बिल्डिंग में महाराजा रणजीत सिंह की समाधि पर शेरे पंजाब की बरसी मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते साल सिख यात्री काफी परेशान हुए थे। इसीलिए इस बार बाए रोड वीजा देने के लिए एकवई प्रापर्टी ट्रस्ट बोर्ड को अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...