पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़ी फसल को आग लगाने पर 8 लोगों पर मामला दर्ज

खड़ी फसल को आग लगाने पर 8 लोगों पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|गिद्दड़बाहा

अदालत से जमीन का स्टे लेकर 5 एकड़ जमीन में गेहूं की फसल की बिजाई करने वाले गिद्दड़बाहा के किसान की कटाई के दौरान फसल को आग लगाने के मामले में गिद्दड़बाहा पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है। किसान बलदेव सिंह वासी वार्ड नंबर 11 गिद्दड़बाहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 5 एकड़ जमीन का उनके पास स्टे है, जिसके चलते जब उनका लड़का आत्मा सिंह व कुछ मजदूर गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे तो कथित आरोपियों जगदेव सिंह, भोला सिंह, फलेल सिंह, जगजीत सिंह, गेजा सिंह, तेज सिंह, जगमीत सिंह, अजैब सिंह ने खेत में आकर अचानक आग लगा दी। जिसके चलते उनकी ओर से बड़ी मुश्किल से खेत से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। आरोपियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है।

भूमि विवाद मंे मारपीट

फिरोजपुर|गांव बंडाला नौ बंब के रहने वाले सरूप सिंह ने बताया कि उसकी गांव के रहने वाले एक परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था जिसके कारण उक्त परिवार उससे रंजिश रखता था। आरोपियों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इतना ही नहीं उससे मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। एएसआई पाल सिंह ने बताया उन्होंने शिकायत के आधार पर गांव बंडाला नौ बंब के रहने वाले राज सिंह, करनवीर सिंह व उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...