पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों के सीखने का स्तर बढ़ा, फिरोजपुर रहा द्वितीय

बच्चों के सीखने का स्तर बढ़ा, फिरोजपुर रहा द्वितीय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य के प्राइमरी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार के लिए चलाए गए प्रोजेक्ट पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। विभाग की ओर से प्रोजेक्ट की जारी की गई कक्षा अनुसार राज्यस्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट 71.51 प्रतिशत से जिला फिरोजपुर 76.63 प्रतिशत के साथ कहीं आगे है व पंजाब में दूसरे नंबर पर है। ऑलओवर मूल्यांकन रिपोर्ट में जिला 5.12 प्रतिशत से तो आगे है तो वहीं कक्षा अनुसार जारी रिपोर्ट के अनुसार भी जिला प्रत्येक कक्षा में राज्यस्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में बढ़त बनाए हुए है।

बीते वर्ष अगस्त माह में जिले के 11 ब्लाक व 64 कलस्टरों के 615 स्कूलों में प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी । जिसके अनुसार प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे 41042 विद्यार्थियों जिनमें 18473 लड़के व 22569 लड़कियों के शैक्षिक लेवल के अनुसार उनके ग्रुप बनाकर उनके लेवल विस्तार पर कार्य शुरू किया गया। मार्च में जब प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को दी गई तकनीकी ट्रेनिंग के नतीजे आए वह चौंकाने वाले थे। अगस्त से मार्च तक का मूल्यांकन किया गया तो बच्चों के शैक्षिक लेवल में 41.64 प्रतिशत की वृद्धि सामने आई। वहीं कक्षा अनुसार पहली में 55.53 प्रतिशत, दूसरी में 43.72 प्रतिशत, तीसरी में 35.41 प्रतिशत, चौथी में 38.35 प्रतिशत व पांचवीं में 36.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी प्रकार विषय के अनुसार बच्चों में पंजाबी में 36.79 प्रतिशत, गणित में 44.46 प्रतिशत, अंग्रेजी में 42.17 प्रतिशत के साथ औसतन 41.64 प्रतिशत की वृद्धि आई।

कक्षा के जिले की अनुसार रिपोर्ट

राज्यस्तरीय मूल्यांकन लिस्ट के अनुसार पहली कक्षा का परिणाम रहा 73.40 प्रतिशत वहीं फिरोजपुर का परिणाम रहा 79.75 प्रतिशत, दूसरी कक्षा का स्टेट परिणाम 71.05 प्रतिशत तो जिला का परिणाम रहा 76.23 प्रतिशत, तीसरी कक्षा में स्टेट लिस्ट में परिणाम 68.38 प्रतिशत रहा तो जिले का परिणाम रहा 72.96 प्रतिशत, चौथी कक्षा का स्टेट लिस्ट में परिणाम 69.74 तो जिले का परिणाम रहा 73.77 प्रतिशत वहीं पांचवीं कक्षा की स्टेट लिस्ट में परिणाम 74.65 प्रतिशत तो जिले का परिणा 80.46 प्रतिशत रहा। स्टेट मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार कुल परिणाम प्रतिशत 71.51 प्रतिशत रहा तो जिले का परिणाम प्रतिशत 76.63 % रहा।

अध्यापकों को दिया श्रेय

डीईओ प्राइमरी प्रदीप कुमार शर्मा व डिप्टी डीईओ सुखविंद्र सिंह ने शानदार नतीजों के लिए पढ़ो पंजाब पढ़ाओं पंजाब प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे सभी अध्यापकों, बीएमटी, सीएमटी को श्रेय दिया है। उनका कहना है कि अध्यापकों की मेहनत से ही यह सब संभव हुआ है।

खबरें और भी हैं...