पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्यूबवेल के कुएं से ईंटें निकालते हुए मिट्टी का तोंदा गिरा, तीन की मौत

ट्यूबवेल के कुएं से ईंटें निकालते हुए मिट्टी का तोंदा गिरा, तीन की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

ममदोट के गांव शरीहवाला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 5 युवक ट्यूबवेल की मिट्टी निकालते वक्त दब गए। इसके बाद 2 लोगों को थोड़ी देर बाद निकाल लिया गया था लेकिन तीन युवकों को रात करीब नौ बजे तक निकाला गया। घटना करीब चार बजे की बताई जा रही है। कई घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी को जिंदा निकाल लिया गया लेकिन इलाज के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई।

गांव शरीहवाला का रहने वाला सिमरजीत सिंह खेत में लगे ट्यूबवेल की खुई में से ईंटें निकाल रहा था इसी दौरान अचानक मिट्टी का एक ढेर उस पर गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने मंजर देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया इस घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैली तो गांव वासी अपने ट्रैक्टर लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए तथा मिट्टी निकालने का काम शुरू कर दिया लगभग दो घंटों की मेहनत के बाद चार युवकों ने उक्त युवक को थोड़ा बाहर निकाल तो खेत में लगा वृक्ष उन पर आ गिरा युवक को बाहर निकाल रहे युवक भी वृक्ष व मिट्टी की चपेट में आकर मिट्टी में दब गए लोगों ने तुरंत युवकों को बचाने के लिए चार जेसीबी व 10 ट्रैक्टर राहत कार्य में लगा दिए। लेकिन सफल न होते देख प्रशासन ने बीएसएफ 29 बटालियन ममदोट को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया बीएसएफ अधिकारी संजय कुमार की अगुवाई में तीस जवानों को घटना स्थल पर भेजा गया। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचते ही अपना काम शुरू कर दिया। करीब नौ बजे तक बीएसएफ द्वारा मिट्टी में दबे युवकों को बाहर निकाल लिया गया। उनको इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भेजा गया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि गुरसेवक सिंह, संदीप सिंह और सिमरजीत सिंह की मौत हो गई। रेस्क्यू में थाना लखों के बहराम के प्रभारी अशोक कुमार, थाना ममदोट के रशपाल सिंह, थाना गुरु हर सहाए के भुपिंदर सिंह व नायब तहसीलदार विजय बहल अपनी टीमों के साथ पहुंचे थे। (राजेश धवन)

रात 9 बजे तक जेसीबी व 10 ट्रैक्टर राहत में लगे रहे

राहत कार्य में जुटे हुए चार जेसीबी और 10 ट्रैक्टर के साथ बीएसएफ के जवान।

घटना के पांच घंटे बाद पहुंचे एसडीएम

घटना के पांच घंटे बाद एसडीएम गुरु हर सहाए घटना स्थल पर पहुंचे जिनके कारण लोगों में रोष पाया जा रहा था। इस दौरान एसडीएम चरनदीप सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोस से पांचों युवकों का मुफ्त इलाज व एक-एक लाख रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।

दुआएं भी नहीं बचा सकी जान

अपनों की सलामती के लिए मन्नत मांगतीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...