फिरोजपुर |मैरिटोरियस स्कूल में दाखिला परीक्षा आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र में 357 विद्यार्थी दाखिला परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र के आस-पास उपायुक्त की ओर से धारा 144 लगा दी गई है। उपायुक्त रामवीर ने कहा कि परीक्षा केंद्र के आस-पास परीक्षार्थियों के परिजन, रिश्तेदार या सहयोगी आदि के एकत्रित होने पर रोक लगाना जरूरी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।