पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कश्मीर कौर ने 300 से ज्यादा राजीनामे करवाए

कश्मीर कौर ने 300 से ज्यादा राजीनामे करवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

एसपी क्राइम कश्मीर कौर ने सवा साल में 300 से ज्यादा राजीनामे करवाए थे। शनिवार सुबह अपने आवास जीरा में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्होंने करीब सवा साल पहले फिरोजपुर में एसपी क्राइम के तौर पर पदभार संभाला था। एसपी क्राइम के अचानक हुए निधन पर समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोक जताया। पेट्रोलियम एसोसिएशन, हिन्दू सभा, एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों ने भी दुख प्रकट किया। उनके साथ ड्यूटी कर चुके कर्मचारियों ने बताया कि कश्मीर कौर ने 2016 में फिरोजपुर के एसपी क्राइम का पदभार संभाला था। उनके पास सवा साल में पारिवारिक मामलों की करीब 450 से ज्यादा शिकायतें आई जिनमें से अधिकतर काउंसलिंग करके उन्होंने परिवार टूटने से बचाए। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी क्राइम कश्मीर कौर का मायका गांव खेमकण के पास महिदीपुर है उनकी शादी जिला मुक्तसर साहिब के गांव जस्से वाला के रहने वाले सुखचैन के साथ हुई थी। फिलहाल उन्होंने अपना आवास जीरा में बना रखा था। उनके पति भी पंजाब पुलिस में एएसआई है जोकि मोगा के एसएसपी के रीडर है। उनकी दो बेटियां व एक बेटा है उनकी बड़ी बेटी शादीशुदा है जोकि विदेश में रहती है जबकि एक बेटा व बेटी अभी पढ़ाई कर रहे है।

दुखद

चाय पीते समय बेसुध होकर गिरी एसपी (क्राइम) कश्मीर कौर, गई जान

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

एसपी क्राइम कश्मीर कौर 30 अप्रैल को अपनी बेटी को मिलने के लिए विदेश गई थी 17 मई को वह वापस जीरा में आई थी 19 मई को दिल का दौरा पड़ने से उनका देहात हो गया। उनकी बेटी मंगलवार शाम तक जीरा में पहुंचेगी उसके पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को जीरा में उनके आवास स्थान पर ही रखा गया है।

खबरें और भी हैं...