पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग और जीवन शैली कैंप का शुभारंभ

योग और जीवन शैली कैंप का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फिरोजपुर

विकास विहार के चिल्ड्रन पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को समाज सेवी विवेक मल्होत्रा व उनके परिवार की तरफ से अपने स्वर्गीय पिता समाजसेवी सुरिंद्र नाथ मल्होत्रा की याद में तीसरा योग व जीवन शैली कैंप का आयोजन करवाया गया। कैंप का आयोजन पतंजलि योग ताना बाना हरिद्वार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा भारत संगठन और महिला पतंजलि योग समिति के सहयोग से किया गया।

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला उपप्रधान कुलवंत सिंह और संगठन मंत्री मनोज आर्य ने कहा कि इस कैंप में योगा के माहिर डॉ. गुरनाम सिंह की तरफ से शुगर, मोटापा, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और तनाव से मुक्ति के लिए योग द्वारा इलाज और बचने के लिए बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप का शुभारंभ एमएन मल्होत्रा की सुपुत्री ने किया। यह कैंप 18 से 24 मई तक प्रातःकाल सवा 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक लगाया जाएगा। इस कैंप में विशेष तौर पर युवा भारत संगठन पंजाब के उपप्रधान डॉ. अरमिन्दर सिंह फरमाह, जिला महिला प्रधान शक्ति चोपड़ा, डॉ. रोशन लाल मनतोशी, दीपक सलूजा, भारत भूषण जैन, कुलवंत सिंह, लक्ष्मी देवी और योग साधकों ने भाग लिया।

विकास विहार के चिल्ड्रन पार्क में योग कैंप में भाग लेते साधक।

खबरें और भी हैं...