नजदीकी गांव दीप सिंह वाला के पास के गुजरती बड़ी नहर में गांववासियों को एक एक अज्ञात महिला का शव दिखाई दिया। शव पर सबसे पहले नजर नहर के किनारे लगे नलके से पानी भरने को आई महिलाओं की पड़ी व उन्होंने ही गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। इससे पहले गांववासी एकत्रित होकर इसे निकालने का कोई जुगाड़ करते शव पानी के बहाव के चलते काफी आगे निकल गया।
शव को देखने वाले गांववासी बिट्टू गिरधर, पंच जग्गू सिंह व प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि नहर में तैर रहा शव किसी महिला का था व पूरी तरह से नग्न हालत में था। उन्हाेंने बताया कि शव के कानों मे बालियां लटकती दिखाई दे रही थी व शव की तैरने व डूबने की प्रक्रिया देख ऐसा लगता था कि उसके शरीर पर कोई भारी चीज भी बंधी हो। उन्होंने बताया कि शव आगे निकल जाने के चलते उन्होने इसकी सूचना थाना गुरुहरसहाए को दे दी। उधर, मामले को लेकर संपर्क करने पर थाना सादिक के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि वैसे तो दीप सिंह वाला के पास से गुजरती बड़ी नहर उनके नहीं बल्कि जिला फिरोजपुर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आती है लेकिन उन्हें शव के दिखाई देने व यहा से गुजरने की अभी तक कोई भी सूचना नहीं मिली है।